Nexis News

उर्वरक बिक्री में गड़बड़ी पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई: 5 दुकानों की खाद बिक्री पर रोक, एक का लाइसेंस होगा निरस्त

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026

किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए,जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर कृषि विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने जिले के, बलरामपुर और वाड्रफनगर विकासखंड में उर्वरक दुकानों का निरीक्षण किया। जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर 5 दुकानों की उर्वरक बिक्री पर तत्काल प्रतिबंध लगाया गया,जबकि एक दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। वहीं निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने के मामले में एक अन्य दुकान को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया हैं।

कृषि विभाग के अनुसार, वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंडरी स्थित सुरेन्द्र खाद भंडार के खिलाफ खाद बिक्री में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जांच की गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दुकान संचालक के विरुद्ध लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई हैं।इसी तरह जायसवाल फर्टिलाइजर्स की जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने बताया कि 532 रुपये निर्धारित मूल्य वाले उर्वरक के बदले 600 रुपये वसूले गए।

जांच दल ने बिलों की जांच की,शिकायतकर्ता एवं दुकान संचालक के बयान दर्ज किए और प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर दुकान संचालक को मौके पर ही कारण बताओ नोटिस जारी कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उर्वरकों की कालाबाजारी, अधिक मूल्य वसूली या अन्य अनियमितताओं में दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!