Nexis News

रघुनाथनगर पुलिस की कार्रवाई : 2.224 किलो गांजा के साथ मध्यप्रदेश का युवक गिरफ्तार, NDPS एक्ट के तहत भेजा गया जेल

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,13जुलाई 2026

बलरामपुर जिले की रघुनाथनगर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ,कार्रवाई करते हुए 2.224 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली थी,कि एक युवक रघुनाथनगर के केसरी चौक के पास पिट्ठू बैग में गांजा लेकर बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अनीश कुमार पनिका (21 वर्ष) निवासी कोयल खुर्द, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (मध्यप्रदेश) बताया।

गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी लेने पर ब्राउन टेप से लिपटे तीन पैकेटों में कुल 2.224 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 26,688 रुपये आंकी गई हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 78/26 के तहत धारा 20(बी), एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी हैं।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक रघुनाथ मरावी, प्रधान आरक्षक आनंद सिंह तथा आरक्षक संजय जायसवाल और राममूरत यादव की विशेष भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!