Nexis News

राजिम को मिली बड़ी सौगात : नगर पंचायत से बना नगर पालिका, राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई2026

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजिम की लंबे समय से चली आ रही बहुप्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए,राजिम नगर पंचायत का नगर पालिका में उन्नयन कर दिया हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी हैं। नई अधिसूचना के अनुसार, वर्तमान नगर पंचायत की सीमाएं ही नगर पालिका की सीमाएं रहेंगी।राज्य सरकार के इस फैसले से राजिम शहर में खुशी और उत्साह का माहौल हैं। नगर पालिका का दर्जा मिलने के बाद शहर के सुनियोजित विकास को नई गति मिलेगी और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अधिक संसाधन उपलब्ध हो सकेंगे।उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा,कि राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने से शहर के समग्र विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

इससे सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित अन्य शहरी सुविधाओं के विकास में तेजी आएगी।उन्होंने कहा,कि नगर पालिका बनने के बाद राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न शहरी विकास योजनाओं का लाभ भी अधिक प्रभावी ढंग से नागरिकों तक पहुंचाया जा सकेगा। इससे राजिम के आधारभूत ढांचे को मजबूती मिलेगी और नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाएं उपलब्ध होंगी।राजिम को नगर पालिका का दर्जा मिलने को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि इस निर्णय से शहर में विकास कार्यों की रफ्तार तेज होगी और नागरिक सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिलेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!