Nexis News

रथयात्रा-2026 की तैयारियों को लेकर हाई लेवल बैठक : सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन पर बना एक्शन प्लान

न्यूज डेस्क,राउरकेला,उड़ीसा,14जुलाई 2026

आगामी रथयात्रा एवं बहुड़ा यात्रा-2026 को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से राउरकेला पुलिस ने मंगलवार को,जिला पुलिस कार्यालय में उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता पश्चिमी परिक्षेत्र के डीआईजी बृजेश राय और राउरकेला पुलिस अधीक्षक (एसपी) नीतेश वाधवानी ने की।बैठक में अपर जिला मजिस्ट्रेट (ADM) दीना दस्तगीर,पानपोष के उपजिलाधिकारी, डीएफओ, राउरकेला एवं बोनाई के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। साथ ही शहर की विभिन्न रथयात्रा समितियों और इंटीग्रेशन फोरम के प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।बैठक में रथयात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, ट्रैफिक प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, श्रद्धालुओं की सुरक्षा, चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन, आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली और विभिन्न विभागों के समन्वय पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियां पूरी करने और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।राउरकेला पुलिस ने भरोसा दिलाया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित और व्यवस्थित वातावरण मिल सके।हालांकि हर वर्ष रथयात्रा से पहले ऐसी समीक्षा बैठकें आयोजित होती हैं,लेकिन इस बार भी सबसे बड़ी चुनौती योजनाओं को प्रभावी ढंग से जमीन पर उतारने की होगी।पिछले वर्षों में ट्रैफिक जाम, अवैध पार्किंग, भीड़ प्रबंधन और आपातकालीन सेवाओं में देरी जैसी समस्याएं सामने आई थीं। ऐसे में इस वर्ष प्रशासन की तैयारियों की असली परीक्षा आयोजन के दौरान ही होगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!