Nexis News

जशपुर के 33 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को मिली ₹16.37 करोड़ की राशि, ऑनलाइन भुगतान से बढ़ी पारदर्शिता

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा तेन्दूपत्ता संग्राहकों के आर्थिक सशक्तिकरण के, लिए किए जा रहे प्रयासों का लाभ जशपुर जिले के हजारों वनाश्रित परिवारों को मिला हैं। जिला लघु वनोपज सहकारी यूनियन मर्यादित,जशपुरनगर के माध्यम से संग्रहण पारिश्रमिक एवं प्रोत्साहन राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में ऑनलाइन हस्तांतरित की गई हैं।राज्य सरकार ने तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक बढ़ाकर 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा कर दिया हैं। साथ ही वनवासियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए चरण पादुका वितरण योजना का भी संचालन किया जा रहा हैं। ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था से पारदर्शिता बढ़ी हैं,और संग्राहकों को बिना किसी बिचौलिये के समय पर राशि मिल रही हैं।

वर्ष 2026 में जिले की 24 प्राथमिक वनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से 33,968 तेन्दूपत्ता संग्राहकों ने, संग्रहण कार्य किया। इसके एवज में उन्हें 16 करोड़ 37 लाख 17 हजार 680 रुपये से अधिक की पारिश्रमिक राशि सीधे बैंक खातों में भेजी गई।वहीं वर्ष 2023 के संग्रहण पर लाभ अर्जित करने वाली 4 समितियों से जुड़े 7,210 संग्राहकों को 27.76 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि भी ऑनलाइन हस्तांतरित की गई, जिससे उनकी आय में अतिरिक्त वृद्धि हुई।प्रशासन का कहना हैं,कि तेन्दूपत्ता संग्रहण वनाश्रित परिवारों की आजीविका का प्रमुख स्रोत हैं। समय पर पारिश्रमिक और प्रोत्साहन राशि के भुगतान से न केवल संग्राहकों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई हैं,बल्कि ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिली हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!