Nexis News

दुलदुला पंचायत में ₹2 लाख के नाली निर्माण पर सवाल : पुरानी नाली को नया दिखाकर भुगतान का आरोप, फर्जी जियो-टैगिंग की शिकायत

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026

जशपुर जिले की ग्राम पंचायत दुलदुला में नाली निर्माण कार्य को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों ने कलेक्टर को सामूहिक शिकायत सौंपकर आरोप लगाया हैं,कि “मोहन घर से बजरंग घर तक नाली निर्माण” के नाम पर बिना नया निर्माण कराए करीब 2 लाख रुपये का भुगतान कर दिया गया। शिकायत में दावा किया गया हैं,कि यह राशि पंचायत के उपसरपंच रमेश चंद्र गुप्ता के खाते में हस्तांतरित की गई।ग्रामीणों का आरोप हैं,कि नए निर्माण के नाम पर पोर्टल में पुरानी नाली की तस्वीरें अपलोड कर फर्जी जियो-टैगिंग की गई। उनका कहना हैं,कि तस्वीरों में नाली के भीतर उगी घास और दीवारों पर जमी काई साफ दिखाई देती हैं, जिससे यह संदेह मजबूत होता हैं,कि यह हाल ही में निर्मित नाली नहीं हैं,शिकायतकर्ताओं के अनुसार,मौके पर आज भी कोई नया नाली निर्माण दिखाई नहीं देता और जिस कार्य का भुगतान दर्शाया गया हैं,वहां पहले से बनी पुरानी नाली ही मौजूद हैं। ग्रामीणों ने आवेदन के साथ पोर्टल के स्क्रीनशॉट, भुगतान विवरण और स्थल के फोटो भी प्रशासन को सौंपते हुए पूरे मामले की तकनीकी जांच की मांग की हैं।

🟠तकनीकी अधिकारियों की भूमिका भी सवालों के घेरे में

मामले में केवल पंचायत प्रतिनिधियों ही नहीं, बल्कि एसडीओ, उपयंत्री (इंजीनियर), तकनीकी अमले और जनपद पंचायत के सीईओ की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों का कहना हैं,कि यदि बिना वास्तविक निर्माण के भुगतान हुआ हैं,तो स्थलीय सत्यापन और तकनीकी मूल्यांकन कैसे पूरा हुआ?ग्रामीणों ने मांग की हैं,कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। यदि फर्जी जियो-टैगिंग, दस्तावेजों में हेराफेरी और गलत भुगतान की पुष्टि होती हैं,तो संबंधित लोगों से शासकीय राशि की वसूली कर कानूनी कार्रवाई की जाए।यह मामला अब प्रशासन की जांच और सरकारी निर्माण कार्यों की पारदर्शिता की बड़ी परीक्षा बन गया हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!