Nexis News

लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर : शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने देखी सदन की कार्यवाही, मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026

छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मंगलवार को,भिलाई स्थित शकुंतला विद्यालय के कक्षा 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत विधानसभा का दौरा किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और लोकतांत्रिक व्यवस्था तथा संसदीय परंपराओं को करीब से समझने का अवसर प्राप्त किया।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा,कि आज के विद्यार्थी ही विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के भविष्य के निर्माता हैं। उन्होंने कहा,कि लोकतंत्र केवल मतदान तक सीमित नहीं है, बल्कि जनप्रतिनिधियों के माध्यम से जनता की आकांक्षाओं को सदन तक पहुंचाने और जनहित में कानून व नीतियां बनाने की सतत प्रक्रिया हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा,कि ऐसे शैक्षणिक भ्रमण युवाओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली समझने और जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं।भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने दर्शक दीर्घा से प्रश्नकाल, विभिन्न विषयों पर चर्चा और संसदीय प्रक्रियाओं का अवलोकन किया। साथ ही विधानसभा भवन की संरचना और कार्यप्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्राप्त कीं।विद्यार्थियों ने इस अनुभव को ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताते हुए कहा,कि पुस्तकों में पढ़ी गई संसदीय व्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से देखने से लोकतंत्र, संविधान और जनप्रतिनिधियों की भूमिका के प्रति उनकी समझ और अधिक मजबूत हुई हैं।इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विधायक रिकेश सेन भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!