Nexis News

साय सरकार का बड़ा निर्णय : विघटित परिवहन निगम के दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को मिलेगी अनुकंपा नियुक्ति, नई नीति बनाने 7 सदस्यीय समिति गठित

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ सरकार ने विघटित परिवहन निगम के,दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को राहत देने की दिशा में बड़ा निर्णय लिया हैं। अधोसंरचना विकास निगम (CIDC) के अंतर्गत आने वाले इन कर्मचारियों के आश्रितों को, अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने के लिए नई नीति बनाई जाएगी। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव की अध्यक्षता में 7 सदस्यीय अंतर्विभागीय समिति का गठन कर दिया गया हैं।सरकार के अनुसार, पहले दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को शिक्षाकर्मी वर्ग-3 के पद पर अनुकंपा नियुक्ति दी जाती थी।

शिक्षाकर्मी व्यवस्था समाप्त होने के बाद वर्ष 2022 में CIDC के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों पर नियुक्ति का प्रावधान किया गया, लेकिन रिक्त पद नहीं होने के कारण कई प्रकरण लंबे समय से लंबित हैं। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा हैं।मुख्यमंत्री के निर्देश पर गठित समिति एक माह के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेगी। इसके बाद रिपोर्ट को मंत्रिपरिषद की मंजूरी के लिए भेजा जाएगा और अनुमोदन मिलने पर नई नीति लागू कर दी जाएगी।राज्य सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य वर्षों से लंबित अनुकंपा नियुक्ति के मामलों का समाधान कर दिवंगत कर्मचारियों के आश्रितों को समय पर रोजगार और आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!