Nexis News

नगर निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, अनुराग सिंह देव बोले जनसमस्याओं के समाधान को दें सर्वोच्च प्राथमिकता

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,14जुलाई 2026

नगर निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के, अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, कलेक्टर सरगुजा अजीत बसंत, महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर, पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह सहित जनप्रतिनिधि, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।कलेक्टर अजीत बसंत ने मनोनीत पार्षद करता राम गुप्ता, राज बहादुर शास्त्री, सावित्री जायसवाल, संतोष दास, रमेश जायसवाल, शरद सिन्हा और श्रीधर केशरी को एल्डरमैन पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वहीं तेजिंदर बग्गा और किरण सोनी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी।मुख्य अतिथि अनुराग सिंह देव ने सभी मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें और नगर निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करें।महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि नए एल्डरमैन के जुड़ने से नगर निगम की टीम और अधिक मजबूत हुई हैं,तथा शहर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा,कि मनोनीत पार्षदों की भूमिका निगम में महत्वपूर्ण होती हैं। उन्होंने सभी एल्डरमैन से जनता की आवाज बनकर कार्य करने और नागरिकों की उम्मीदों पर खरा उतरने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन नगर निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने किया। समारोह में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पार्षद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!