संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई2026
विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराकर इतिहास रचने वाली,जांजगीर-चांपा की युवा पर्वतारोही अमिता श्रीवास ने बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने, उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा, कि अमिता ने अपने साहस और दृढ़ संकल्प से पूरे छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि देश का भी गौरव बढ़ाया हैं। इस दौरान विधायक गोमती साय भी मौजूद रहीं।
🟠”अमिता की सफलता युवाओं और बेटियों के लिए मिसाल”
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद अमिता श्रीवास ने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और अथक मेहनत से यह साबित कर दिया,कि मजबूत इरादों के सामने कोई भी चुनौती बड़ी नहीं होती। उन्होंने कहा, कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के युवाओं, विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा का सशक्त उदाहरण हैं।
🟠22 मई को फहराया था एवरेस्ट पर तिरंगा
जांजगीर-चांपा जिले की रहने वाली अमिता श्रीवास ने, 22 मई 2026 को समुद्र तल से 8,848.86 मीटर ऊंची दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफलतापूर्वक तिरंगा फहराकर इतिहास रच दिया था। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई हैं।मुख्यमंत्री ने, अमिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए, विश्वास जताया,कि वह आगे भी अपनी उपलब्धियों से प्रदेश और देश का नाम रोशन करती रहेंगी।











