Nexis News

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदलेगी छत्तीसगढ़ की रेल तस्वीर : सरोना और बालोद स्टेशन बनेंगे आधुनिक, CM साय ने जताया आभार

संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,16जुलाई2026

छत्तीसगढ़ में रेलवे के आधुनिकीकरण को नई गति मिलने जा रही हैं। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का 17 जुलाई को लोकार्पण होगा। इससे पहले रायपुर मंडल के डीआरएम दयानन्द ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से, मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट कर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह का आमंत्रण पत्र सौंपा।

🟠रेलवे के आधुनिकीकरण से बढ़ेगा विकास और रोजगार

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम और यात्री-केंद्रित बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी पहल हैं। इससे न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि व्यापार, पर्यटन, निवेश और क्षेत्रीय विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि देशभर में रेलवे स्टेशनों का तेजी से आधुनिकीकरण किया जा रहा हैं, जो विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करेगा।

🟠सरोना और बालोद स्टेशन बनेंगे आधुनिक सुविधाओं से लैस

बैठक के दौरान सरोना और बालोद रेलवे स्टेशनों पर विकसित आधुनिक यात्री सुविधाओं, अधोसंरचना उन्नयन और नए स्वरूप पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा,कि रेलवे केवल यात्रा का माध्यम नहीं, बल्कि आर्थिक गतिविधियों की जीवनरेखा हैं। स्टेशनों के उन्नयन से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

🟠17 जुलाई को PM मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने कहा,कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से, छत्तीसगढ़ में रेल अधोसंरचना का तेजी से विस्तार हो रहा हैं। 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर में अमृत भारत स्टेशन योजना के, तहत विकसित और नवीनीकृत रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण करेंगे। इस योजना का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित और यात्री-अनुकूल बनाना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!