Nexis News

सरगुजा टूरिज्म को मिलेगा नया बूस्ट : देशभर के टूर ऑपरेटर्स ने अंबिकापुर की होटल सुविधाएं देखीं, पर्यटन विकास की अपार संभावनाओं पर हुई चर्चा

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026

सरगुजा को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल करने की दिशा में,छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने एक महत्वपूर्ण पहल की हैं। फेम ट्रिप (FAM Trip) के, तहत देशभर से आए टूर ऑपरेटर्स और ट्रैवल एजेंट्स ने,अंबिकापुर के प्रमुख होटलों का भ्रमण कर यहां की आधुनिक सुविधाओं, आतिथ्य और पर्यटन अधोसंरचना का अनुभव लिया। इस पहल का उद्देश्य सरगुजा को राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाना और अधिक से अधिक पर्यटकों को इस क्षेत्र तक आकर्षित करना हैं।🟠अंबिकापुर के आतिथ्य ने जीता मेहमानों का दिल

कार्यक्रम की शुरुआत होटल पर्पल आर्किड में, पारंपरिक तिलक, स्वागत पेय और आत्मीय अभिनंदन के साथ हुई। होटल प्रबंधन ने अतिथियों को आधुनिक कमरे, बैंक्वेट हॉल, भोजन व्यवस्था और अन्य सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन कराया। टूर ऑपरेटर्स ने होटल की स्वच्छता, सेवा और मेहमाननवाजी की खुलकर सराहना की।इसके बाद सभी प्रतिनिधियों ने होटल माखन विहार का भ्रमण किया, जहां आधुनिक आवासीय सुविधाओं और पर्यटकों के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई। होटल की गुणवत्ता और उत्कृष्ट सेवाओं ने आगंतुकों को प्रभावित किया।

🟠सरगुजा की पर्यटन संभावनाओं पर मंथन

होटल भ्रमण के बाद आयोजित हाई-टी के दौरान टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और पर्यटन विशेषज्ञों के बीच सरगुजा के प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत, जनजातीय संस्कृति और इको-टूरिज्म की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि यदि इन पर्यटन स्थलों का प्रभावी प्रचार-प्रसार किया जाए, तो सरगुजा देश के प्रमुख पर्यटन गंतव्यों में अपनी अलग पहचान बना सकता हैं।🟠पर्यटन के साथ बढ़ेंगे रोजगार और स्थानीय कारोबार

टूर ऑपरेटर्स ने कहा,कि सरगुजा में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। यहां के प्राकृतिक नजारे, शांत वातावरण, सांस्कृतिक विरासत और उत्कृष्ट आतिथ्य पर्यटकों को आकर्षित करने में सक्षम हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया,कि वे भविष्य में देश-विदेश के अधिक से अधिक पर्यटकों को सरगुजा की यात्रा के लिए प्रेरित करेंगे।विशेषज्ञों का मानना हैं,कि ऐसे परिचयात्मक भ्रमण से स्थानीय होटल उद्योग, परिवहन, हस्तशिल्प, रोजगार और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

🟠पर्यटन उद्योग को मिलेगा नया आयाम

छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की यह पहल केवल पर्यटन स्थलों के प्रचार तक सीमित नहीं हैं,बल्कि सरगुजा को एक समग्र पर्यटन गंतव्य (Complete Tourist Destination) के रूप में स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम हैं। इससे आने वाले समय में राज्य के पर्यटन उद्योग को नई उड़ान मिलने की उम्मीद हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!