Nexis News

‘ट्री ATM’ से निकलेगी हरियाली : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुरू की अनोखी पहल, अब घर-घर पहुंचेगा मुफ्त पौधा और पर्यावरण बचाने का संदेश

न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई2026

पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की दिशा में, छत्तीसगढ़ ने एक अनूठी और प्रेरणादायी पहल की हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर वन विभाग की, अभिनव ‘ट्री एटीएम’ परियोजना का शुभारंभ करते हुए बगिया हेलीपैड परिसर से इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह मोबाइल ट्री एटीएम अब गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा और हर परिवार को हरियाली से जोड़ने का कार्य करेगा।

🟠अब एटीएम से मिलेंगे पौधे, नहीं पैसे

तकनीक और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम बन चुकी यह पहल लोगों के बीच तेजी से चर्चा का विषय बन गई हैं। ट्री एटीएम का उद्देश्य केवल पौधे बांटना नहीं, बल्कि हर नागरिक को प्रकृति संरक्षण का सहभागी बनाना हैं।मुख्यमंत्री ने स्वयं ट्री एटीएम से आंवले का पौधा प्राप्त किया और उपस्थित नागरिकों को भी पौधों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को आसानी से पौधे उपलब्ध कराएगी और प्रदेश में जनभागीदारी आधारित हरित अभियान को नई ऊर्जा देगी।

🟠”आज लगाया गया पौधा, कल बनेगा आने वाली पीढ़ियों की छांव”

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ भविष्य की नींव हैं। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसके वृक्ष बनने तक उसकी देखभाल करने का संकल्प ले,तो पर्यावरण संरक्षण का लक्ष्य स्वतः पूरा हो जाएगा।उन्होंने कहा,कि वर्षा ऋतु पौधरोपण का सबसे उपयुक्त समय हैं,और इसी अवसर पर शुरू किया गया ट्री एटीएम अभियान हरियाली बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

🟠’एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिलेगी नई ताकत

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ महाअभियान ने पूरे देश में पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का रूप दिया हैं। छत्तीसगढ़ सरकार भी इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए,बड़े पैमाने पर पौधरोपण और संरक्षण का अभियान चला रही हैं।उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हें संरक्षित करें, क्योंकि पेड़ केवल पर्यावरण नहीं बचाते, बल्कि जीवन बचाते हैं।

🟠गांव-गांव पहुंचेगा मोबाइल ट्री एटीएम

वन विभाग द्वारा तैयार किया गया यह मोबाइल ट्री एटीएम जिले के विभिन्न क्षेत्रों में,जाकर लोगों को निःशुल्क पौधे उपलब्ध कराएगा। साथ ही पौधा लेने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पौधरोपण की सही तकनीक, नियमित देखभाल, सिंचाई और संरक्षण की वैज्ञानिक जानकारी भी दी जाएगी, ताकि लगाए गए पौधों की जीवित रहने की दर बढ़ सके।

🟠पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा जनआंदोलन का स्वरूप

‘आज का पौधा, आने वाली पीढ़ियों की छांव’ थीम पर आधारित यह पहल केवल पौधरोपण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का एक प्रभावी मॉडल हैं। इससे न केवल हरित क्षेत्र बढ़ेगा, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन को भी मजबूती मिलेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!