न्यूज डेस्क,जशपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई2026
जशपुर जिले के कांसाबेल विकासखंड के ग्राम दोकड़ा में,आयोजित ऐतिहासिक श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव-2026 आस्था,भक्ति और जनसैलाब का अद्भुत संगम बन गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने, धर्मपत्नी कौशल्या साय के साथ पारंपरिक गजपति महाराजा की भूमिका निभाते हुए,भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना की तथा पूरे प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
🟠मुख्यमंत्री ने निभाई सदियों पुरानी ‘छेरा पहरा’ की परंपरा
रथयात्रा के शुभारंभ से पहले मुख्यमंत्री ने भगवान के, रथ के आगे सोने की झाड़ू से ‘छेरा पहरा’ की पवित्र परंपरा निभाई और चंदन मिश्रित पवित्र जल का छिड़काव कर सेवा, समर्पण और विनम्रता का संदेश दिया।इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के साथ भगवान श्री जगन्नाथ के रथ की रस्सी खींचकर ऐतिहासिक रथयात्रा का शुभारंभ किया। पूरे दोकड़ा में “जय जगन्नाथ” के जयघोष, शंखनाद, हरिनाम संकीर्तन और भजन-कीर्तन से वातावरण भक्तिमय हो उठा।
🟠1942 से चली आ रही है दोकड़ा की गौरवशाली परंपरा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धालुओं को रथयात्रा की शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि दोकड़ा की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, लोकसंस्कृति और सनातन परंपरा का जीवंत महापर्व हैं।उन्होंने बताया,कि वर्ष 1942 से शुरू हुई यह ऐतिहासिक परंपरा आज भी जनआस्था को नई ऊर्जा दे रही हैं। मंदिर के जीर्णोद्धार और वर्ष 2025 में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह दूसरी भव्य रथयात्रा हैं।मुख्यमंत्री ने, गजपति महाराजा की परंपरा निभाने का अवसर मिलने पर दोकड़ावासियों के प्रति आभार भी व्यक्त किया।
🟠भगवान जगन्नाथ से जुड़ा है छत्तीसगढ़ का प्राचीन रिश्ता
मुख्यमंत्री ने कहा,कि भगवान श्री जगन्नाथ और छत्तीसगढ़ का संबंध सदियों पुराना हैं। देवभोग का प्रसिद्ध चावल आज भी पुरी के महाप्रसाद में उपयोग किया जाता हैं,जो दोनों राज्यों की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक एकता का जीवंत प्रतीक हैं।
🟠जनकल्याणकारी योजनाओं का भी किया उल्लेख
रथयात्रा के अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा,कि—
🔸️11 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास पूर्ण किए जा चुके हैं।
🔸️महतारी वंदन योजना की 29 किस्तें जारी हो चुकी हैं।
🔸️रामलला दर्शन और मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना से हजारों श्रद्धालु लाभान्वित हुए हैं।
🔸️बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरचार्ज माफी योजना की अवधि तीन महीने बढ़ाई गई है।
🔸️मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा रहा हैं।
🔸️अटल डिजिटल सेवा केंद्रों से ग्रामीणों को 520 से, अधिक शासकीय सेवाएं गांव में ही उपलब्ध कराई जा रही हैं।
🟠जशपुर को जल्द मिलेगा रेल नेटवर्क, मेडिकल कॉलेज भी बनेगा
मुख्यमंत्री ने कहा,कि धरमजयगढ़-लोहरदगा रेल परियोजना को स्वीकृति मिल चुकी हैं,जिससे जशपुर जल्द रेल नेटवर्क से जुड़ेगा। साथ ही जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना से स्वास्थ्य और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई संभावनाएं विकसित होंगी।
🟠भक्ति, संस्कृति और लोकपरंपरा का भव्य संगम
रथयात्रा के दौरान ओडिशा की प्रसिद्ध कीर्तन मंडलियों ने भजन और संकीर्तन प्रस्तुत किए। ढोल, मृदंग, झांझ और शंखध्वनि के बीच हजारों श्रद्धालु रथयात्रा में शामिल हुए। महिलाओं, युवाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी सहभागिता ने दोकड़ा की ऐतिहासिक रथयात्रा को लोकआस्था का विराट उत्सव बना दिया।












