अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ हैं। 1 जून से अब तक जिले में 301 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई हैं। लगातार हो रही बारिश से खेतों में नमी बढ़ी हैं,और खरीफ फसलों की बुआई व विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन रही हैं। भू-अभिलेख शाखा द्वारा जारी ताजा वर्षा रिपोर्ट के अनुसार प्रतिवेदित तिथि पर जिले में कुल 91.7 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
🟠चांदो में सबसे अधिक बारिश,कई तहसीलों में अच्छी बरसात
प्रतिवेदित दिनांक को चांदो में सर्वाधिक 19 मिमी वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा राजपुर में 10.8 मिमी, डौरा-कोचली में 10.3 मिमी, बलरामपुर में 10 मिमी, रामानुजगंज में 9.2 मिमी, सामरी में 9 मिमी, शंकरगढ़ और चलगली में 5.4-5.4 मिमी, वाड्रफनगर में 5.2 मिमी, रामचंद्रपुर में 3.6 मिमी तथा कुसमी में 3.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई।
🟠कुसमी बना सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र
1 जून से 17 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार कुसमी में सबसे अधिक 766.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं,जो जिले में सबसे ज्यादा हैं। इसके बाद बलरामपुर में,359.9 मिमी, शंकरगढ़ में 342.2 मिमी, सामरी में 335.4 मिमी, डौरा-कोचली में 328.5 मिमी, चांदो में 270.6 मिमी, रामचंद्रपुर में 260 मिमी, वाड्रफनगर में 225 मिमी, रामानुजगंज में 213.9 मिमी, चलगली में 207.4 मिमी, रघुनाथनगर में 158.5 मिमी और राजपुर में 143.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई हैं।
🟠किसानों के लिए राहत, प्रशासन रख रहा नजर
मानसून की अच्छी बारिश से जिले में धान सहित खरीफ फसलों के लिए अनुकूल माहौल बना हैं। खेतों में पर्याप्त नमी पहुंचने से किसानों को खेती-किसानी के कार्यों में राहत मिली हैं। वहीं जिला प्रशासन लगातार वर्षा की स्थिति और जलभराव वाले क्षेत्रों पर नजर बनाए हुए हैं,ताकि किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।












