न्यूज डेस्क,रामपुर,उड़ीसा,17जुलाई 2026
ओडिशा के कालाहांडी जिले के डुंगुरीपाली ब्लॉक अंतर्गत रामपुर थाना क्षेत्र के,गजबांध गांव में एक ही परिवार के दो सगे भाइयों की संदिग्ध परिस्थितियों में, मौत से इलाके में सनसनी फैल गई हैं। प्रारंभिक तौर पर किसी संदिग्ध या जहरीले पेय के सेवन की आशंका जताई जा रही हैं। हालांकि पुलिस का कहना हैं,कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही होगा।
🟠अन्नप्राशन समारोह के बीच बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक,परिवार में बड़े भाई की बेटी के अन्नप्राशन संस्कार का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान संतोष राजहंस (50) और तेजराज राजहंस (52) ने अचानक सीने में तेज जलन और बेचैनी की शिकायत की। परिजन दोनों को तत्काल डुंगुरीपाली अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में तेजराज को बुर्ला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में बरपाली के पास उनकी भी मौत हो गई।
🟠संदिग्ध तरल पदार्थ ने बढ़ाया रहस्य
घटना के बाद परिजनों के पास मौजूद एक बोतल में सफेद रंग का तेज गंध वाला संदिग्ध तरल पदार्थ मिला। सूचना मिलने पर रामपुर पुलिस ने उसे जब्त कर जांच के लिए भेज दिया। अब जांच का केंद्र यही संदिग्ध तरल है कि आखिर उसमें क्या था और क्या उसी के सेवन से दोनों भाइयों की जान गई।
🟠हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस
रामपुर थाना पुलिस ने अप्राकृतिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। आईआईसी विनोदिनी बरिहा के निर्देशन में पुलिस टीम मामले के हर पहलू की पड़ताल कर रही हैं। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया हैं,और विसरा को रासायनिक परीक्षण के लिए भेजा गया हैं।
🟠रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
पुलिस यह भी जांच कर रही हैं,कि कहीं मामला मिलावटी या जहरीले पेय से तो जुड़ा नहीं हैं। यदि जांच में ऐसे तथ्य सामने आते हैं तो संबंधित लोगों के, खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले में पोस्टमार्टम और एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार हैं,जिसके बाद ही मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी।












