अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026
दिव्यांग बच्चों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से,जिला प्रशासन द्वारा विशेष यूडीआईडी (यूनिक डिसएबिलिटी आईडी) पंजीयन अभियान चलाया जा रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में जिला अस्पताल में आयोजित विशेष शिविर में 115 दिव्यांग बच्चों का पंजीयन किया गया।
🟠पारदर्शी जांच के बाद बनाया जा रहा यूडीआईडी कार्ड
उप संचालक समाज कल्याण दीपचन्द्र कुजूर ने बताया,कि शिविर में प्रत्येक पात्र बच्चे का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी परीक्षण किया जा रहा हैं। इसके आधार पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे, जिससे बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, छात्रवृत्ति और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ आसानी से मिल सके।
🟠हर शुक्रवार लग रहा विशेष शिविर
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार जिला चिकित्सालय में, प्रत्येक शुक्रवार दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी पंजीयन शिविर आयोजित किया जा रहा हैं। इन शिविरों के माध्यम से पात्र दिव्यांगजनों को प्रमाण पत्र जारी कर उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा जा रहा हैं।
🟠अब तक 186 का पंजीयन, 38 को मिला दिव्यांगता प्रमाण पत्र
अधिकारियों के अनुसार अब तक आयोजित शिविरों में 186 लोगों का पंजीयन किया जा चुका हैं,जबकि 38 पात्र हितग्राहियों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र भी जारी किए जा चुके हैं। प्रशासन का लक्ष्य हैं,कि जिले का कोई भी पात्र दिव्यांग बच्चा या व्यक्ति सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे।












