Nexis News

छह मवेशियों को बूचड़खाने ले जाने की कोशिश नाकाम, रामचंद्रपुर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026

रामचंद्रपुर थाना पुलिस ने छह गाय-बछड़ों को कथित रूप से क्रूरतापूर्वक बूचड़खाने ले जाने के मामले में, त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मवेशियों को सुरक्षित बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध पशु क्रूरता और पशु संरक्षण से, संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

🟠ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने की तत्काल कार्रवाई

पुलिस के अनुसार 16 जुलाई को सूचना मिली,कि कुछ लोग छह गाय-बछड़ों को मारते-पीटते बूचड़खाने की ओर ले जा रहे हैं। ग्रामीणों ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपी मवेशियों को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही रामचंद्रपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और सभी छह मवेशियों को सुरक्षित अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की।

🟠दो आरोपी गिरफ्तार,न्यायालय ने भेजा जेल

मामले की जांच और पतासाजी के दौरान पुलिस ने, मौजिद्दीन जुलाहा (35 वर्ष) एवं ऐनुल (24 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम दौलगी, थाना रामचंद्रपुर, को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम, 1960 एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, 2004 की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया। बाद में दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला जेल भेज दिया गया।

🟠पुलिस ने कहा अवैध गतिविधियों पर रहेगी सख्त नजर

रामचंद्रपुर पुलिस ने बताया,कि क्षेत्र में पशुओं के अवैध परिवहन और पशु क्रूरता से जुड़े मामलों पर लगातार निगरानी रखी जा रही हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की विस्तृत विवेचना जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!