न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,17जुलाई 2026
जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से,सरगुजा पुलिस ने मुसाफिर एवं किरायेदार सत्यापन अभियान तेज कर दिया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (आईपीएस) के निर्देशन में, थाना कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन जांच अभियान चलाकर किरायेदारों, मुसाफिरों, फल ठेलों, चाय-नाश्ता दुकानों, छोटी गुमटियों और अस्थायी व्यवसायियों का सत्यापन किया।
🟠शहर के प्रमुख इलाकों में चली व्यापक जांच
अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय परिसर, कला केंद्र परिसर, भट्टी रोड, प्रमुख चौक-चौराहों सहित कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की। फल एवं चाय-नाश्ता ठेलों पर कार्यरत लोगों की पहचान की जांच की गई और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया।
🟠किरायेदारों का किया गया सत्यापन
पुलिस ने किराये के मकानों में रहने वाले लोगों के, पहचान पत्रों का सत्यापन किया। साथ ही मकान मालिकों और स्थानीय नागरिकों को समझाइश दी गई, कि यदि उनके क्षेत्र में कोई बाहरी या संदिग्ध व्यक्ति रह रहा हो, तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।
🟠संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना देने की अपील
सरगुजा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की हैं,कि यदि आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति अवैध रूप से रह रहा हो या उसकी गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हों, तो इसकी सूचना सरगुजा पुलिस हेल्पलाइन 9479193599 या डायल-112 पर दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
🟠अभियान रहेगा लगातार जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया,कि जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से मुसाफिर एवं किरायेदार सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।












