संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा में विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर जवाब देते हुए,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार की उपलब्धियों का विस्तार से उल्लेख किया और कहा कि यह प्रस्ताव सरकार के खिलाफ नहीं,बल्कि प्रदेश की तीन करोड़ जनता के जनादेश और विश्वास के खिलाफ हैं। उन्होंने कहा,कि विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव और नगरीय निकाय चुनावों में जनता ने विकास, सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया हैं, जिसे सरकार लगातार जमीन पर उतार रही हैं।
🟠किसानों से लेकर महिलाओं तक, हर वर्ग के लिए योजनाओं का जिक्र
मुख्यमंत्री ने कहा,कि किसानों के हित में 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी,दो वर्षों का बकाया बोनस, शून्य प्रतिशत ब्याज पर कृषि ऋण और कृषक उन्नति योजना जैसी योजनाएं लागू की गई हैं। वहीं महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख महिलाओं को 18,800 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दी गई हैं। इसके अलावा 10 लाख से अधिक महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाकर आर्थिक रूप से सशक्त किया गया हैं।
🟠निवेश और रोजगार पर सरकार का फोकस
मुख्यमंत्री ने कहा,कि नई औद्योगिक नीति के बाद राज्य को 8.23 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा सेंटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, टेक्सटाइल और अन्य उद्योगों में निवेश से प्रदेश में बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
🟠आदिवासी विकास और नक्सलवाद पर भी रखी सरकार की बात
मुख्यमंत्री ने कहा,कि सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ाया, चरणपादुका योजना दोबारा शुरू की और जनजातीय क्षेत्रों में सड़क, बिजली, पेयजल, आवास एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया हैं। उन्होंने यह भी कहा,कि केंद्र सरकार के सहयोग से नक्सलवाद के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए,प्रदेश में शांति और विकास का नया माहौल तैयार हुआ हैं।
🟠डिजिटल सेवाएं, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं में विस्तार
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में डिजिटल सेवाओं का तेजी से विस्तार किया गया हैं। सेवा सेतु, ई-डिस्ट्रिक्ट, ऑटो म्यूटेशन और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन जैसी व्यवस्थाओं के माध्यम से नागरिकों तक सरकारी सेवाओं की आसान और पारदर्शी पहुंच सुनिश्चित की जा रही हैं। स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, ऊर्जा और सड़क विकास के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा हैं।
🟠’विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को दोहराया
अपने संबोधन के अंत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि सरकार जनता के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत मानती हैं। उन्होंने विश्वास जताया,कि विकास, सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याण के कार्यों के बल पर प्रदेश को ‘विकसित छत्तीसगढ़’ बनाने का संकल्प पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।











