Nexis News

अंबिकापुर में पीडीएस चावल की कालाबाजारी का बड़ा खुलासा? प्रशासन का अरुण ट्रेड्स पर छापा,130 बोरी शासकीय चावल जब्त,संचालक मौके से फरार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई 2026

अंबिकापुर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के, चावल की कथित कालाबाजारी को लेकर जिला प्रशासन और खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं। उचित मूल्य के शासकीय चावल की अवैध खरीद-फरोख्त की सूचना पर प्रशासन ने अरुण ट्रेड्स में संयुक्त छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान परिसर में खड़े एक ट्रक से 130 बोरी पीडीएस चावल बरामद किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए दुकान और गोदाम को तत्काल सील कर विस्तृत जांच शुरू कर दी गई हैं।🟠ट्रक में मिला पीडीएस चावल,गोदाम में और बड़ा स्टॉक होने की आशंका

छापेमारी के दौरान अधिकारियों को ट्रक में लोड 130 बोरी शासकीय पीडीएस चावल मिला। प्रारंभिक जांच के आधार पर प्रशासन को आशंका हैं,कि गोदाम के भीतर भी बड़ी मात्रा में पीडीएस चावल रखा हो सकता हैं। इसी कारण पूरे परिसर को सील कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई हैं।🟠प्रशासन को देखकर फरार हुआ संचालक

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशासनिक टीम के पहुंचते ही अरुण ट्रेड्स के संचालक अरुण बंसल गोदाम में, ताला लगाकर मौके से फरार हो गए। प्रशासनिक अधिकारी उन्हें पकड़ने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह मौके से निकलने में सफल रहे। अब उनकी तलाश की जा रही हैं।🟠पहले भी दर्ज हो चुकी हैं,एफआईआर

जानकारी के अनुसार, अरुण बंसल का नाम पहले भी पीडीएस चावल की कथित हेराफेरी के मामले में सामने आ चुका हैं,और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। ऐसे में इस बार की कार्रवाई ने मामले को और गंभीर बना दिया हैं। यदि जांच में अनियमितता की पुष्टि होती हैं,तो संबंधित प्रावधानों के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।🟠प्रशासन जुटा जांच में

खाद्य विभाग और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पूरे मामले की जांच कर रही हैं। गोदाम में रखे स्टॉक, दस्तावेजों और बरामद चावल की वैधता की जांच की जा रही हैं।अधिकारियों का कहना हैं,कि जांच पूरी होने के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!