संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई2026
राजधानी रायपुर के विमतारा ऑडिटोरियम में, आयोजित पीएसवाय राष्ट्रीय उत्कृष्टता सम्मान समारोह एवं पदक वितरण-2026 में प्रदेशभर के मेधावी विद्यार्थियों की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल रमेन डेका ने, विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि मोबाइल, गूगल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधुनिक शिक्षा के उपयोगी साधन हैं, लेकिन मानव की सोचने, समझने और निर्णय लेने की क्षमता का कोई विकल्प नहीं हो सकता।
🟠मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, शिक्षा को मिला नया उत्साह
समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए मेधावी विद्यार्थियों एवं उत्कृष्ट जिला शिक्षा अधिकारियों को सम्मानित किया गया। राज्यपाल ने कहा,कि यह सम्मान केवल विद्यार्थियों की मेहनत का नहीं, बल्कि उनके माता-पिता के त्याग और गुरुजनों के मार्गदर्शन का भी सम्मान हैं।
🟠’मोबाइल पढ़ाई का साधन बने, लत नहीं’
राज्यपाल ने विद्यार्थियों को डिजिटल एडिक्शन से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा,कि आज की सबसे बड़ी चुनौती मोबाइल की लत हैं। उन्होंने कहा,कि तकनीक का उपयोग सीखने और ज्ञान बढ़ाने के लिए होना चाहिए, न कि समय बर्बाद करने के लिए। AI और गूगल सहायक हो सकते हैं,लेकिन मौलिक सोच और रचनात्मकता केवल इंसान के पास ही होती हैं।
🟠हर बच्चे की अपनी अलग पहचान, तुलना नहीं प्रोत्साहन दें
राज्यपाल ने अभिभावकों से अपील की,कि वे बच्चों की तुलना दूसरों से करने के बजाय उनकी रुचि और क्षमता को पहचानें। उन्होंने कहा,कि हर विद्यार्थी का लक्ष्य केवल डॉक्टर या इंजीनियर बनना नहीं होना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 ने हर क्षेत्र में नए अवसर उपलब्ध कराए हैं और विद्यार्थियों को अपनी पसंद के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलना चाहिए।
🟠सफलता का सबसे बड़ा मंत्र मेहनत, अनुशासन और संतोष
उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने और उन्हें मेहनत से पूरा करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा,कि जीवन में सफलता केवल ऊंचे पद या अधिक धन से नहीं मापी जाती, बल्कि संतुष्टि, अच्छे संस्कार और समाज के प्रति जिम्मेदारी ही व्यक्ति को वास्तव में सफल बनाती हैं।
🟠जनप्रतिनिधियों ने भी बढ़ाया विद्यार्थियों का उत्साह
कार्यक्रम में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा,कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे मजबूत नींव हैं। विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यार्थियों से अनुशासन, निरंतर अध्ययन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।पीएसवाय एजुकेशन एंड रिसर्च फेडरेशन के निदेशक डॉ. एस.के. मिश्रा ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला, जबकि मुख्य योजना समन्वयक शुभ्रा शुक्ला मिश्रा ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।











