Nexis News

रामानुजगंज में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ी कार्रवाई, दो ऑटो जब्त,एक चालक पर ₹3,000 का जुर्माना

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई 2026

जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए, जिला प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में परिवहन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने रामानुजगंज क्षेत्र में विशेष जांच अभियान चलाकर,नियमों का उल्लंघन करने वाले तीन ऑटो वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। जांच के दौरान दो ऑटो जब्त किए गए, जबकि एक चालक पर मोटरयान अधिनियम के तहत ₹3,000 का जुर्माना लगाया गया।🟠आरसी, फिटनेस और परमिट सहित दस्तावेजों की हुई सघन जांच

अभियान के दौरान अधिकारियों ने ऑटो वाहनों के पंजीयन प्रमाणपत्र (RC), फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस सहित सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। जांच में तीन ऑटो चालक नियमों का पालन करते नहीं पाए गए। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर दो वाहनों को जब्त किया गया, जबकि एक चालक पर नियमानुसार आर्थिक दंड लगाया गया।

🟠नियम तोड़ने वालों पर आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई

परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया हैं,कि बिना वैध दस्तावेजों के वाहन संचालन, फिटनेस और परमिट संबंधी अनियमितताओं तथा यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में भविष्य में भी लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।

🟠वाहन चालकों से नियमों का पालन करने की अपील

परिवहन विभाग ने सभी वाहन स्वामियों और चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों के आरसी, फिटनेस, बीमा, परमिट, प्रदूषण प्रमाणपत्र और ड्राइविंग लाइसेंस अद्यतन रखें तथा वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें। विभाग ने कहा कि यातायात नियमों का पालन न केवल कानूनी जिम्मेदारी हैं,बल्कि स्वयं और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!