अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई 2026
मानसून के सक्रिय होने के साथ ही बलरामपुर रामानुजगंज जिले में,अच्छी बारिश का सिलसिला जारी हैं। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 1 जून 2026 से 18 जुलाई 2026 तक जिले में औसतन 337.5 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई हैं। वहीं कुसमी तहसील में सबसे अधिक 1044.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई, जो जिले में सर्वाधिक हैं।
🟠एक दिन में 438 मिमी वर्षा दर्ज
प्रतिवेदित तिथि पर जिले में कुल 438 मिमी वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 278 मिमी बारिश कुसमी में हुई। इसके अलावा बलरामपुर में 12 मिमी, डौरा-कोचली में 15 मिमी, सामरी में 23 मिमी, चांदो में 27.2 मिमी, शंकरगढ़ में 24.2 मिमी, रामानुजगंज में 5.2 मिमी, रामचंद्रपुर में 2 मिमी, राजपुर में 14.4 मिमी, वाड्रफनगर में 13.4 मिमी, रघुनाथनगर में 1.2 मिमी तथा चलगली में 22.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई।
🟠तहसीलवार अब तक की वर्षा
1 जून से अब तक दर्ज वर्षा के अनुसार कुसमी (1044.5 मिमी) सबसे आगे हैं। इसके बाद बलरामपुर (371.9 मिमी), शंकरगढ़ (366.4 मिमी), सामरी (358.4 मिमी), डौरा-कोचली (343.5 मिमी), चांदो (297.8 मिमी), रामचंद्रपुर (262 मिमी), वाड्रफनगर (238.4 मिमी), चलगली (229.8 मिमी), रामानुजगंज (219.1 मिमी), रघुनाथनगर (159.7 मिमी) तथा राजपुर (158.2 मिमी) वर्षा दर्ज की गई हैं।
🟠मानसून पर प्रशासन की सतत नजर
जिला प्रशासन लगातार वर्षा की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। संबंधित विभागों को सतर्क रहने तथा संभावित जलभराव एवं आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।












