अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,18जुलाई 2026
स्थानीय व्यापार और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में,जनपद पंचायत रामचंद्रपुर ने महत्वपूर्ण पहल की हैं। जनपद पंचायत परिसर में निर्मित नए, व्यावसायिक परिसर की 5 दुकानों को लीज पर आबंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई हैं। इच्छुक नागरिक निर्धारित नियमों एवं शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
🟠5 दुकानों का होगा लीज पर आबंटन
जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) श्री रणवीर साय ने बताया,कि व्यावसायिक परिसर की दुकान क्रमांक 01 से 05 तक का आबंटन लीज के माध्यम से किया जाएगा। इसका उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों और व्यापारियों को व्यवसाय शुरू करने के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना हैं।
🟠20 से 27 जुलाई तक कर सकेंगे आवेदन
इच्छुक आवेदक 20 जुलाई 2026 से 27 जुलाई 2026 तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे तक अपना आवेदन जनपद पंचायत कार्यालय, रामचंद्रपुर (रामानुजगंज) में जमा कर सकते हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा।
🟠सूचना पटल पर उपलब्ध हैं,नियम और शर्तें
दुकानों के आबंटन से संबंधित पात्रता, नियम, शर्तें एवं आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी जनपद पंचायत कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध हैं। इच्छुक आवेदकों से आवेदन करने से पहले सभी दिशा-निर्देशों का अवलोकन करने की अपील की गई हैं।












