Nexis News

वृक्षारोपण केवल अभियान नहीं,आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प : मंत्री राजेश अग्रवाल

न्यूज डेस्क,लखनपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई2026

सरगुजा जिले के लखनपुर स्थित जी.आर.ए. स्कूल, जूनाडीह में,आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर हरित, स्वच्छ और सुरक्षित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।🟠प्रकृति संरक्षण हर नागरिक की जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,मंत्री राजेश अग्रवाल ने,कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व हैं। उन्होंने कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा,हरियाली और बेहतर जीवन देने का संकल्प हैं।उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आग्रह करते हुए कहा,कि “पौधा लगाना जितना जरूरी हैं,उससे कहीं अधिक जरूरी उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करना हैं।”

🟠जलवायु परिवर्तन से निपटने का सबसे सरल उपाय

मंत्री ने कहा,कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की चुनौती के बीच वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय हैं। यदि प्रत्येक नागरिक अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे,तो पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाया जा सकता हैं।

🟠विद्यार्थियों को दिया हरित भविष्य का संदेश

अग्रवाल ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा,कि युवा पीढ़ी पर्यावरण संरक्षण की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने छात्रों से हर वर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसकी जिम्मेदारी लेने का आह्वान किया। साथ ही शिक्षा के साथ प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता, अनुशासन और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा भी दी।

🟠हरित वातावरण से मजबूत होगा भविष्य

उन्होंने कहा,कि वृक्ष केवल ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि जैव विविधता, जल स्रोतों के संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन को भी मजबूत बनाते हैं। वृक्षारोपण अभियान भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित करने की दिशा में, महत्वपूर्ण कदम हैं।कार्यक्रम के अंत में मंत्री राजेश अग्रवाल ने विद्यालय परिवार द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया,कि वे प्रकृति संरक्षण के सशक्त संदेशवाहक बनेंगे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!