Nexis News

जनदर्शन में मंत्री राजेश अग्रवाल ने सुनीं आमजन की समस्याएं,अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई2026

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने,अंबिकापुर स्थित अपने निवास पर आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में,पहुंचे क्षेत्रवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने प्रत्येक आवेदक की बात गंभीरता से सुनते हुए, संबंधित विभागों के अधिकारियों को त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।🟠सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दे उठे

जनदर्शन कार्यक्रम में नागरिकों ने सड़क निर्माण, पेयजल व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं सहित विभिन्न जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। राजेश अग्रवाल ने, अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए,कि प्रत्येक आवेदन पर गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाए, ताकि आम नागरिकों को जल्द राहत मिल सके।

🟠”जनदर्शन आमजन और शासन के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम”

मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा,कि जनदर्शन केवल शिकायत सुनने का मंच नहीं,बल्कि सरकार और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इससे लोगों की समस्याओं को नजदीक से समझने और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलती हैं।उन्होंने कहा,कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,कि जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और किसी भी जरूरतमंद को सरकारी सुविधाओं के लिए अनावश्यक परेशान न होना पड़े।

🟠विकास कार्यों को मिलेगी और गति

राजेश अग्रवाल ने कहा,कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी हैं। शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन,अधोसंरचना विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने अधिकारियों से कहा,कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और सभी लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।🟠जनसुनवाई व्यवस्था की लोगों ने की सराहना

जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों ने, अपनी समस्याएं सीधे मंत्री के समक्ष रखीं। लोगों ने समस्याओं के समाधान के लिए दिए गए त्वरित निर्देशों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा,कि इस तरह की जनसुनवाई व्यवस्था से शासन और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता हैं,तथा समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया अधिक प्रभावी बनती हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!