संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई2026
राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होनी चाहिए,बल्कि उसमें संस्कार, नैतिक मूल्य और भारतीय संस्कृति का समावेश भी आवश्यक हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के, नेतृत्व में राज्य सरकार गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और संस्कारयुक्त शिक्षा व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं,ताकि प्रदेश की नई पीढ़ी जिम्मेदार, आत्मनिर्भर और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बन सके।तिल्दा विकासखंड के शासकीय बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विकासखंड स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव में,मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
🟠बड़े सपने और दृढ़ संकल्प ही सफलता की कुंजी
अपने संबोधन में मंत्री टंक राम वर्मा ने पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा, कि “सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं, बल्कि सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।” उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत करने का आह्वान किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “संकल्प से सिद्धि” मंत्र को अपनाने की प्रेरणा दी।
🟠सकारात्मक सोच बदल सकती हैं,जीवन की दिशा
स्वामी विवेकानंद के प्रेरक संदेश “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” का उल्लेख करते हुए मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि सफलता केवल मेहनत से नहीं, बल्कि सकारात्मक सोच और स्पष्ट लक्ष्य से भी मिलती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से पढ़ाई को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर जीवन निर्माण का माध्यम बनाने का आग्रह किया।
🟠नई शिक्षा नीति से भारतीय ज्ञान परंपरा को मिल रहा बढ़ावा
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत राज्य सरकार आधुनिक शिक्षा के,साथ भारतीय ज्ञान परंपरा,नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक विरासत को भी शिक्षा व्यवस्था का हिस्सा बना रही हैं। विद्यालयों में प्रार्थना, सरस्वती वंदना और श्लोकों के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, संस्कार और देशभक्ति की भावना विकसित की जा रही हैं।
🟠11 विद्यालयों को मिली बड़ी सौगात, 3 करोड़ रुपये स्वीकृत
राजस्व मंत्री ने बलौदाबाजार विधानसभा क्षेत्र के 11 विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षों के निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये की स्वीकृति की घोषणा की। उन्होंने बताया,कि क्षेत्र के स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा हैं। इसके तहत अतिरिक्त कक्ष, बाउंड्री वॉल, शौचालय, शुद्ध पेयजल, विद्युत व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।उन्होंने बीएनबी हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में, विद्यार्थियों के सांस्कृतिक और बौद्धिक विकास के लिए आधुनिक रंगमंच निर्माण की भी स्वीकृति देने की घोषणा की।
🟠2047 तक विकसित भारत के साथ विकसित छत्तीसगढ़ का लक्ष्य
मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में,राज्य सरकार महतारी वंदन योजना, कृषक उन्नति योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया,कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के साथ छत्तीसगढ़ भी देश के सबसे समृद्ध और सशक्त राज्यों में शामिल होगा।कार्यक्रम के अंत में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत कर उन्हें नए शैक्षणिक सत्र के लिए शुभकामनाएं दी गईं।












