संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर राज्य सरकार ने,त्वरित कार्रवाई करते हुए,सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में आधुनिक उद्यान (गार्डन) के निर्माण के लिए 95 लाख 30 हजार रुपये की राशि स्वीकृत कर दी हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के अधोसंरचना मद से यह राशि मंजूर करते हुए स्वीकृति आदेश जारी कर दिया हैं।उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के, बाद विभागीय संचालनालय ने परियोजना को औपचारिक मंजूरी दी। विष्णुदेव साव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं,कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को जल्द से जल्द इस सुविधा का लाभ मिल सके।
🟠शहर को मिलेगा आधुनिक हरित स्थल
प्रस्तावित उद्यान के निर्माण से सारंगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में नागरिकों को स्वच्छ, सुंदर और हरित वातावरण उपलब्ध होगा। यह उद्यान मॉर्निंग वॉक, योग, व्यायाम, बच्चों के मनोरंजन तथा परिवारों के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। साथ ही यह परियोजना शहरी सौंदर्यीकरण, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।
🟠विकास कार्यों को मिल रही नई गति
राज्य सरकार नगरीय क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं के, विस्तार और सार्वजनिक अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणाओं को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारने के उद्देश्य से,विकास परियोजनाओं को तेजी से स्वीकृति और क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा हैं।सारंगढ़ में बनने वाला यह आधुनिक उद्यान न केवल शहर की सुंदरता बढ़ाएगा, बल्कि नागरिकों को, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए बेहतर सार्वजनिक स्थान भी उपलब्ध कराएगा।












