Nexis News

पेंशन सत्यापन में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, सभी पात्र हितग्राहियों का शत-प्रतिशत सत्यापन करें : कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई 2026

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में,आयोजित समय-सीमा (टीएल) बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं और लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा करते हुए,अधिकारियों को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा,कि सामाजिक सहायता पेंशन की निरंतरता के लिए सभी पात्र हितग्राहियों का आधार आधारित सत्यापन प्राथमिकता से शत-प्रतिशत पूरा किया जाए, ताकि किसी भी जरूरतमंद को पेंशन मिलने में बाधा न आए।

🟠राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण पर जोर

कलेक्टर ने सेवा सेतु,पीजी पोर्टल और राजस्व विभाग के लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए,अधिकारियों को अविवादित नामांतरण, खाता विभाजन और अन्य प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नियमित मॉनिटरिंग कर जिले की रैंकिंग में सुधार लाया जाए और आम नागरिकों को समय पर राहत मिले।🟠प्रधानमंत्री आवास योजना में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम जनमन आवास और विशेष परियोजनाओं के तहत स्वीकृत आवासों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में तेजी लाने तथा विशेष रूप से पहाड़ी कोरवा समुदाय के लिए स्वीकृत आवासों को समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।

🟠स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनिटरिंग होगी मजबूत

मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से टीबी स्क्रीनिंग, नियमित टीकाकरण और यू-विन पोर्टल की प्रगति की समीक्षा करते हुए,कलेक्टर ने प्रतिदिन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरबीएसके के तहत स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अधिक से अधिक बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित करने को कहा।साथ ही आयुष्मान भारत कार्ड और वय वंदन कार्ड निर्माण अभियान को गति देने के लिए ग्रामीण एवं नगरीय निकायों के समन्वय से विशेष कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।🟠पेंशन सत्यापन में तेजी लाने के निर्देश

सामाजिक सहायता पेंशन हितग्राहियों के आधार आधारित सत्यापन और एनएसएपी पोर्टल पर अपलोड की प्रगति की समीक्षा करते हुए,कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक भी पात्र हितग्राही सत्यापन से वंचित न रहे, ताकि भविष्य में किसी की पेंशन प्रभावित न हो।

🟠किसानों को समय पर मिले खाद, बीज और राशन

कलेक्टर ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण, एफसीआई में चावल जमा करने की स्थिति तथा खाद-बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए किसानों और हितग्राहियों को समय पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एग्रीस्टैक पंजीयन में भी अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर दिया।

🟠शिक्षा और पोषण पर विशेष फोकस

विद्यालयों में नए शौचालय निर्माण, मरम्मत कार्य, आय-जाति-निवास प्रमाण पत्र शिविर और बच्चों की नियमित उपस्थिति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने, सभी कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने प्रत्येक विद्यालय में पोषण वाटिका विकसित करने के निर्देश देते हुए कहा,कि ऐसी सब्जियां और पौधे लगाए जाएं जिनका उपयोग मध्यान्ह भोजन में हो सके, ताकि बच्चों को पौष्टिक भोजन मिल सके।🟠जल जीवन मिशन और हैंडपंपों की समीक्षा

बैठक में जिले के हैंडपंपों की अद्यतन स्थिति और जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित जलवर्धन योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और सभी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, आर.एन. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!