अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई 2026
आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को, लेकर कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर आयोजन की रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित समय-सीमा में सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए।
🟠राष्ट्रीय पर्व की गरिमा बनाए रखने पर विशेष जोर
बैठक में कलेक्टर ने कहा,कि स्वतंत्रता दिवस देश की आन, बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय पर्व हैं,इसलिए समारोह का आयोजन पूरी गरिमा,अनुशासन और व्यवस्थित ढंग से किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समय पर निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🟠परेड, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की होगी बेहतर तैयारी
कलेक्टर ने परेड, ध्वजारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पुरस्कार वितरण, मंच एवं बैठक व्यवस्था, पेयजल, विद्युत, साफ-सफाई, चिकित्सा सुविधा, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यवस्था समय से पहले पूरी कर ली जाए ताकि समारोह सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।
🟠उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों का होगा सम्मान
बैठक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने, शासकीय भवनों पर आकर्षक रोशनी की व्यवस्था, स्कूली विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा राष्ट्रीय ध्वज संहिता का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई।कलेक्टर ने सभी विभागों से कहा कि वे आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए,स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार और प्रेरणादायी बनाएं।बैठक में जिला पंचायत सीईओ आशुतोष चतुर्वेदी, अपर कलेक्टर आर.एस. लाल, चेतन बोरघरिया, आर.एन. पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।












