अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,20जुलाई 2026
कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी ने समय-सीमा (टीएल) बैठक के बाद,आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं और मांगें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का स्वयं परीक्षण करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार शीघ्र, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
🟠आमजन और प्रशासन के बीच भरोसे का मजबूत माध्यम बना जनदर्शन
जनदर्शन में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, बुनियादी सुविधाओं और अन्य जनसमस्याओं से जुड़े आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कहा,कि जनदर्शन प्रशासन और आम नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी मंच हैं,जहां प्रत्येक पात्र व्यक्ति की समस्या का समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं।
🟠संवेदनशीलता के साथ करें आवेदनों का निराकरण
कलेक्टर त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया, कि सभी आवेदनों पर पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा,कि किसी भी आवेदक को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा में कार्रवाई कर आवेदकों को समाधान की जानकारी भी उपलब्ध कराएं।उन्होंने स्पष्ट किया,कि प्रशासन की प्राथमिकता केवल आवेदन प्राप्त करना नहीं, बल्कि उनका प्रभावी और संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करना हैं,ताकि आम नागरिकों को शासन की योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।












