अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई 2026
किसानों को भविष्य में शासन की सभी कृषि योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के,उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बलरामपुर-रामानुजगंज जिला प्रशासन द्वारा एग्रीस्टैक पंजीयन अभियान को तेज गति से संचालित किया जा रहा हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देशन में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गांव-गांव पहुंचकर किसानों का, डिजिटल पंजीयन कर रही हैं,ताकि किसी भी किसान को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो।अभियान के तहत अधिकारियों द्वारा किसानों के आधार कार्ड, भूमि अभिलेख (बी-1 एवं खसरा) तथा अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कर डिजिटल किसान पहचान (Farmer ID) तैयार की जा रही हैं। जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की हैं,कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अपना एग्रीस्टैक पंजीयन अनिवार्य रूप से पूर्ण कराएं।
🟠क्या हैं,एग्रीस्टैक और क्यों हैं,जरूरी?
एग्रीस्टैक भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण डिजिटल पहल हैं,जिसके माध्यम से प्रत्येक किसान की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान (Farmer Registry) तैयार की जा रही हैं। इससे किसान की भूमि, फसल और कृषि संबंधी सभी आवश्यक जानकारी एक ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगी।इस व्यवस्था के लागू होने से किसानों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ पारदर्शी, त्वरित और बिना अनावश्यक दस्तावेजी प्रक्रिया के मिल सकेगा।
🟠पंजीयन नहीं कराया तो हो सकती हैं,बड़ी परेशानी
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि यदि किसान समय पर एग्रीस्टैक पंजीयन नहीं कराते हैं,तो भविष्य में उन्हें कई महत्वपूर्ण सेवाओं और योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता हैं।
🟠इनमें प्रमुख रूप से—
🔸️धान खरीदी में पंजीयन संबंधी दिक्कत
🔸️किसान रजिस्ट्री आधारित योजनाओं का लाभ
🔸️डिजिटल कृषि सेवाओं तक पहुंच
🔸️कृषि अनुदान एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ
🔸️भूमि एवं कृषि संबंधी प्रमाणित डिजिटल रिकॉर्ड की उपलब्धता जैसी सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
🟠गांव-गांव पहुंच रही प्रशासन की टीम
किसानों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की हैं। राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम गांवों में पहुंचकर मौके पर ही दस्तावेजों का सत्यापन और पंजीयन कर रही हैं। इससे दूरस्थ क्षेत्रों के किसानों को भी आसानी से इस सुविधा का लाभ मिल रहा हैं।
🟠स्वयं भी कर सकते हैं ऑनलाइन पंजीयन
किसान चाहें तो घर बैठे भी छत्तीसगढ़ सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना एग्रीस्टैक पंजीयन कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, आधार से लिंक मोबाइल नंबर तथा भूमि संबंधी दस्तावेज आवश्यक होंगे।
🟠पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आधार कार्ड आधार से लिंक मोबाइल नंबर भू-अधिकार एवं ऋण पुस्तिका (बी-1 एवं खसरा) बैंक पासबुक की प्रति पासपोर्ट साइज फोटो (यदि आवश्यक हो)जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की हैं,कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और जल्द से जल्द अपना एग्रीस्टैक पंजीयन कराकर भविष्य में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचें।












