संदिली सिंह,रायपुर,छत्तीसगढ़,21जुलाई2026
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को, राजभवन स्थित लोकभवन में राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात उनके अध्यक्ष पद संभालने के बाद औपचारिक शिष्टाचार भेंट के रूप में हुई।भेंट के दौरान डॉ. ममता साहू ने राज्यपाल डेका से मुलाकात कर महिला आयोग की भूमिका, महिला सुरक्षा, अधिकारों के संरक्षण तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर उन्होंने आयोग के माध्यम से महिलाओं के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों को सशक्त बनाने की दिशा में किए जाने वाले प्रयासों की रूपरेखा भी साझा की।राज्यपाल रमेन डेका ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए,आशा व्यक्त की कि राज्य महिला आयोग महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान, न्याय दिलाने और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगा।यह सौजन्य भेंट महिला कल्याण और महिला अधिकारों से जुड़े विषयों पर सकारात्मक संवाद तथा समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।












