न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,25जुलाई 2026
सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सरगुजा पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही हैं। इसी क्रम में यातायात शाखा सरगुजा ने,शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया, जहां माननीय न्यायालय ने ₹10,000 के अर्थदंड से दंडित किया।
🟠चेकिंग के दौरान पकड़ा गया नशे में धुत चालक
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे,विशेष जांच अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने CG-15-EJ-9250 नंबर की मोटरसाइकिल को रोककर चालक की जांच की। पूछताछ में चालक ने अपना नाम रामपाल लकड़ा (25 वर्ष), निवासी सीतापुर बताया।पुलिस को चालक के हावभाव संदिग्ध लगे, जिसके बाद उसका ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया गया। जांच में चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया गया।
🟠मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई
यातायात पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 (Drunk and Drive) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया। मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने आरोपी चालक पर ₹10,000 का जुर्माना लगाया।
🟠सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार अभियान
सरगुजा पुलिस ने कहा,कि सड़क हादसों में कमी लाने के लिए यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भविष्य में भी इसी तरह कानूनी कार्रवाई की जाएगी।इस कार्रवाई में यातायात शाखा प्रभारी उप निरीक्षक विजय कैवर्त एवं उनकी टीम की सक्रिय भूमिका रही।












