न्यूज डेस्क,सरगुजा,छत्तीसगढ़,25जुलाई 2026
सरगुजा जिले में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी हैं। इसी कड़ी में थाना गांधीनगर पुलिस ने अवैध महुआ शराब की बिक्री के मामले में,एक महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब बरामद की हैं। जब्त शराब की अनुमानित कीमत ₹650 बताई गई हैं।
🟠पुलिस की दबिश में पकड़ी गई आरोपिया
पुलिस को अवैध महुआ शराब की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने पर,थाना गांधीनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए श्याम बाई उर्फ शाम भाई (50 वर्ष), निवासी गांधीनगर के घर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 6 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई।पुलिस ने जब शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे तो आरोपिया कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकी।
🟠आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
प्रथम दृष्टया अपराध सिद्ध होने पर पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ अपराध क्रमांक 472/2026 दर्ज कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद आरोपिया को न्यायालय में पेश किया गया।
🟠अवैध शराब कारोबारियों पर जारी रहेगा अभियान
सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस आम नागरिकों से भी अपील कर रही हैं,कि अवैध शराब संबंधी किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी, उप निरीक्षक दिलीप दुबे, प्रशिक्षु उप निरीक्षक भारतीय मार्कण्डेय, आरक्षक भीमराज एवं महिला आरक्षक तेजश्वरी राजवाड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।












