Nexis News

बलरामपुर में उर्वरकों के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई : 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद और पिकअप वाहन जब्त

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में उर्वरकों के अवैध परिवहन,भंडारण और विक्रय पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी हैं। कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के मार्गदर्शन में कृषि विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने,विकासखंड वाड्रफनगर के ग्राम रघुनाथनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए,60 बोरी (3 मीट्रिक टन) डीएपी खाद और एक पिकअप वाहन जब्त किया हैं।प्रशासन का कहना हैं,कि किसानों के हितों की रक्षा और उर्वरकों की कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा हैं।

🟠जांच के दौरान पकड़ा गया बिना दस्तावेजों का परिवहन

कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथनगर थाना पुलिस ने,नियमित जांच के दौरान पिकअप वाहन क्रमांक UP-64-T-3538 को रोककर उसकी जांच की। तलाशी के दौरान वाहन में 60 बोरी डीएपी खाद मिली।वाहन चालक अशोक कुमार से उर्वरक परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई भी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

🟠3 मीट्रिक टन डीएपी खाद और वाहन जब्त

जांच में बिना वैध दस्तावेजों के उर्वरक का परिवहन किए जाने की पुष्टि होने पर,पुलिस एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 3 मीट्रिक टन डीएपी खाद सहित पिकअप वाहन को जब्त कर लिया।प्रशासन ने स्पष्ट किया हैं,कि उर्वरकों के अवैध परिवहन, जमाखोरी और कालाबाजारी में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि किसानों को निर्धारित दर पर समय पर खाद उपलब्ध हो सके।

🟠संयुक्त टीम रही मौजूद

इस कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी, उर्वरक निरीक्षक भूपेश गुप्ता, वरिष्ठ विकास अधिकारी, आरएईओ तथा कृषि एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!