Nexis News

सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद ने लिया हिंसक रूप : दो पक्षों के खूनी संघर्ष में 6 आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गौहेला में सरकारी जमीन पर कब्जे के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। लंबे समय से चल रहे, विवाद के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल के सिर में गंभीर चोट आने के बाद पुलिस ने मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए,6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।पुलिस के अनुसार मामले में अपराध क्रमांक 110/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 115(2), 191(3) और 109(1) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।

🟠सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर बढ़ा विवाद

पुलिस के अनुसार 7 जुलाई 2026 को ग्राम गौहेला के, पूर्व पारा स्थित सरकारी भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था। विवाद लगातार बढ़ता गया और 27 जुलाई 2026 को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई और दोनों ओर से मारपीट हुई।इस दौरान रामप्रसाद कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करना पड़ा।

🟠मेडिकल रिपोर्ट के बाद पुलिस ने बढ़ाई कार्रवाई

घायल की मेडिकल जांच में गंभीर चोट की पुष्टि होने के बाद,पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रकरण में आवश्यक धाराएं जोड़कर विवेचना तेज की। साक्ष्यों और जांच के आधार पर छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

🟠गिरफ्तार किए गए छह आरोपी

पुलिस ने इस मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं

🔸️कामेश्वर उर्फ राजेश्वर कनोजिया (40 वर्ष)

🔸️तिलेश्वर कनोजिया (42 वर्ष)

🔸️रवि कनोजिया (22 वर्ष)

🔸️राजकुमारी कनोजिया (62 वर्ष)

🔸️सीता कनोजिया (37 वर्ष)

🔸️ममता कनोजिया (42 वर्ष)

सभी आरोपी ग्राम गौहेला, थाना बसंतपुर, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी हैं।

🟠पुलिस ने दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी

पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। भूमि विवाद या किसी भी प्रकार के हिंसक विवाद में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की विवेचना जारी हैं,और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!