Nexis News

मानसिक रूप से विक्षिप्त अज्ञात व्यक्ति की हत्या का खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार, शव जंगल में दफनाने का आरोप

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,27जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के चांदो थाना क्षेत्र में, मानसिक रूप से विक्षिप्त बताए जा रहे एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या के मामले में,पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया हैं। आरोप हैं,कि महिला के घर में जबरन घुसने की घटना के बाद आरोपियों ने अज्ञात व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई की,जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को जंगल-पहाड़ में ले जाकर दफना दिया गया।पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आगे की विवेचना शुरू कर दी हैं।

🟠तीन दिनों से गांव में घूम रहा था अज्ञात व्यक्ति

पुलिस के अनुसार 25 जुलाई 2026 को ग्राम पियार टोली निवासी गया यादव (28 वर्ष) ने थाना चांदो में, रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक अज्ञात मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति पिछले तीन दिनों से गांव और आसपास के क्षेत्रों में घूम रहा था।शिकायत के अनुसार उक्त व्यक्ति ग्राम जोड़ाडूमर निवासी राजेश कोरवा के घर में गलत नियत से जबरन घुस गया। उसी दौरान राजेश कोरवा वहां पहुंच गया।

🟠पिटाई के बाद जंगल ले जाकर हत्या का आरोप

रिपोर्ट में आरोप हैं,कि राजेश कोरवा, राजू कोरवा और एक अन्य व्यक्ति ने मिलकर अज्ञात व्यक्ति की हाथ और डंडों से बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद उसे जंगल की ओर ले जाया गया,जहां उसकी हत्या कर दी गई।आरोपियों ने घटना के साक्ष्य मिटाने के लिए मृतक के शव को जंगल-पहाड़ क्षेत्र में दफना दिया।

🟠पुलिस ने गठित की विशेष टीम

घटना की सूचना मिलते ही थाना चांदो में अपराध क्रमांक 28/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1), 238, 3 और 5 के तहत मामला कायम किया गया।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना चांदो और गणेश मोड़ चौकी की संयुक्त टीम गठित कर तत्काल जांच शुरू की गई। पुलिस ने आरोपियों की तलाश कर दोनों नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने मामले में निम्नलिखित आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं—

🔸️राजेश कोरवा (32 वर्ष), निवासी जोड़ाडूमर, थाना चांदो।

🔸️राजू कोरवा (39 वर्ष), निवासी पियार टोली, थाना चांदो।

🔸️दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया हैं।

🟠तीसरे आरोपी की तलाश, जांच जारी

पुलिस ने बताया,कि मामले में एक अन्य व्यक्ति की संलिप्तता भी सामने आई हैं। उसकी तलाश की जा रही हैं। साथ ही शव को दफनाने और घटना से जुड़े अन्य साक्ष्यों के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!