Nexis News

फर्जी रजिस्ट्री का बड़ा खेल उजागर : तहसील में कूटरचित दस्तावेज पेश कर हड़पना चाहते थे जमीन,तीन आरोपी गिरफ्तार

अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की रामचंद्रपुर पुलिस ने, फर्जी रजिस्ट्री तैयार कर जमीन हड़पने के प्रयास का बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर तहसील कार्यालय में प्रस्तुत किए, जिसके आधार पर जमीन संबंधी प्रकरण को प्रभावित करने की कोशिश की गई। मामले का खुलासा एसडीओपी स्तर की जांच के बाद हुआ।पुलिस के अनुसार, रेवतीपुर निवासी 80 वर्षीय अलाउद्दीन अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई थी,कि वर्ष 2013 में उन्होंने अपनी एक भूमि संत कुमार ठाकुर को बेची थी। लेकिन वर्ष 2018-19 में ऑनलाइन भू-अभिलेख संधारण के दौरान तकनीकी त्रुटि के कारण उनकी दूसरी भूमि खसरा नंबर 149/2 भी गलती से संत कुमार ठाकुर के नाम दर्ज हो गई।जब शिकायतकर्ता ने इस त्रुटि को सुधारने के लिए तहसील में आवेदन दिया, तब तक आरोपी ने विवादित भूमि के आधार पर बैंक से किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) ऋण भी प्राप्त कर लिया, जिससे रिकॉर्ड सुधार की प्रक्रिया अटक गई।

🟠तहसील में पेश की गई फर्जी रजिस्ट्री

जांच में सामने आया,कि तहसील प्रशासन द्वारा मूल रजिस्ट्री की प्रति मांगे जाने पर आरोपी संत कुमार ठाकुर ने अपने साथियों हामिद जुलाहा और लल्लू नागवंशी के साथ मिलकर कथित रूप से फर्जी रजिस्ट्री दस्तावेज तैयार किए और उन्हें तहसील रामचंद्रपुर में प्रस्तुत कर दिया। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर शिकायतकर्ता का आवेदन निरस्त कर दिया गया।

🟠SDOP जांच में हुआ बड़ा खुलासा

शिकायत मिलने पर एसडीओपी रामानुजगंज द्वारा मामले की विस्तृत जांच कराई गई। जांच में दस्तावेजों के कूटरचित और फर्जी होने की पुष्टि हुई। इसके बाद रामचंद्रपुर थाना में अपराध क्रमांक 35/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 318(3), 338, 336(3), 340(2) और 61(2) के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।

🟠तीनों आरोपी गिरफ्तार,न्यायालय में पेश

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

🟠गिरफ्तार आरोपी

🔸️संत कुमार ठाकुर (42 वर्ष), निवासी ग्राम रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर

🔸️हामिद जुलाहा (42 वर्ष), निवासी ग्राम रेवतीपुर, थाना रामचंद्रपुर

🔸️लल्लू नागवंशी (55 वर्ष), निवासी ग्राम महावीरगंज, थाना रामानुजगंज पुलिस ने बताया,कि प्रकरण की विवेचना जारी हैं,और फर्जी दस्तावेज तैयार करने या उपयोग करने में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!