Nexis News

NCERT किताबों को लेकर सरगुजा में सख्ती : CBSE स्कूलों को DEO का नोटिस, निजी प्रकाशकों की पुस्तकों पर कार्रवाई के संकेत

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026

सरगुजा जिले में CBSE से संबद्ध निजी स्कूलों में, NCERT पुस्तकों की अनिवार्यता को लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) दिनेश कुमार झा ने कई निजी स्कूलों को नोटिस जारी कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं,कि वे केवल NCERT की निर्धारित किताबें ही संचालित करें। इसके बावजूद कई स्कूल अब भी निजी प्रकाशकों की पुस्तकें चला रहे हैं।शिक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद कुछ निजी स्कूलों ने अपनी सफाई में अभिभावकों की सहमति का हवाला दिया हैं। वहीं अभिभावक संघ ने इस तर्क को खारिज करते हुए, DEO से स्कूलों की शिकायत की और नियमों का कड़ाई से पालन कराने की मांग की हैं।

🟠चार माह पहले जारी हुआ था नोटिस

जानकारी के अनुसार, लगभग चार माह पूर्व DEO ने, कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल, होली क्रॉस सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओरिएंटल पब्लिक स्कूल (OPS), न्यू डीपीएस सरगवां, मोंटफोर्ट स्कूल, बिरला ओपन माइंड इंटरनेशनल स्कूल सहित कई CBSE स्कूलों को नोटिस जारी किया था।नोटिस में स्पष्ट कहा गया था,कि CBSE के दिशा-निर्देशों के अनुरूप NCERT की किताबें ही विद्यार्थियों को पढ़ाई जाएं, ताकि अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े और सभी छात्रों को समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।

🟠DEO बोले नियम सभी स्कूलों पर समान रूप से लागू होंगे

जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार झा ने कहा,कि CBSE से संबद्ध सभी निजी स्कूलों को NCERT की किताबें ही लागू करनी होंगी। यदि कोई स्कूल नियमों की अनदेखी करता हैं,तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।वहीं अभिभावकों का कहना हैं, कि निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें खरीदने के लिए उन्हें मजबूर किया जाता हैं,जिससे हर साल हजारों रुपये का अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ता हैं।अब देखना होगा कि विभाग के निर्देशों के बाद निजी स्कूल NCERT पुस्तकों को पूरी तरह लागू करते हैं,या फिर प्रशासन को आगे और सख्त कदम उठाने पड़ते हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!