Nexis News

नाबालिगों की ड्राइविंग पर सरगुजा पुलिस सख्त : स्कूलों के बाहर विशेष चेकिंग अभियान शुरू

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नाबालिग विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में अंडरएज ड्राइविंग (नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने) के खिलाफ विशेष अभियान शुरू किया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में थाना, चौकी एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

🟠स्कूलों के बाहर सघन जांच,नियमों का पालन करने की समझाइश

अभियान के तहत प्रमुख स्कूलों के बाहर विशेष चेकिंग पॉइंट बनाए गए, जहां वाहन चलाकर आने वाले छात्र-छात्राओं से ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट के संबंध में पूछताछ की गई। पुलिस ने विद्यार्थियों को बताया,कि बिना वैध लाइसेंस और बिना हेलमेट वाहन चलाना कानून का उल्लंघन हैं,और इससे गंभीर सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता हैं।

🟠नाबालिग वाहन चलाते मिले तो अभिभावकों की होगी काउंसलिंग

सरगुजा पुलिस ने स्पष्ट किया हैं,कि यदि अभियान के दौरान कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पाया जाता हैं, तो उसके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी। उन्हें कम उम्र में बच्चों को वाहन देने के कानूनी परिणामों और इससे जुड़े सुरक्षा जोखिमों की जानकारी भी दी जाएगी। साथ ही मोटर वाहन अधिनियम के संबंधित प्रावधानों से भी अवगत कराया जाएगा।

🟠स्कूल प्रबंधन से भी मांगा सहयोग

पुलिस टीम ने विभिन्न शिक्षण संस्थानों के प्राचार्यों से, मुलाकात कर इस अभियान की जानकारी साझा की और विद्यार्थियों को प्रतिदिन यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने का आग्रह किया। पुलिस का कहना हैं, कि स्कूल,अभिभावक और प्रशासन के संयुक्त प्रयासों से ही सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाया जा सकता हैं।

🟠सरगुजा पुलिस की अभिभावकों से अपील

सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की हैं, कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में मोटर वाहन चलाने के लिए न दें। यह न केवल कानून का उल्लंघन हैं,बल्कि बच्चों की जान के लिए भी गंभीर खतरा बन सकता हैं। पुलिस ने बताया,कि यह विशेष अभियान आगामी दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!