न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में वन्यजीव तस्करी के, खिलाफ वन विभाग को बड़ी सफलता मिली हैं। मध्यप्रदेश वाइल्ड क्राइम ब्यूरो से मिली गोपनीय सूचना के आधार पर,वन विभाग ने सुनियोजित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को बाघ की खाल और वन्यजीव अवशेष (शेल) के साथ गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में सक्रिय वन्यजीव तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया हैं।
🟠खरीदार बनकर बिछाया जाल, तस्कर रंगे हाथ गिरफ्तार
वन विभाग के अनुसार, वाइल्ड क्राइम ब्यूरो से सूचना मिलने के बाद तस्करों को पकड़ने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया गया। अधिकारियों ने खरीदार बनकर आरोपियों से संपर्क किया और तय स्थान पर सौदा होने से पहले ही तीनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
🟠5-6 महीने पुरानी बताई जा रही बाघ की खाल
प्रारंभिक जांच में बरामद बाघ की खाल करीब 5 से 6 महीने पुरानी बताई जा रही हैं। वन विभाग का कहना हैं,कि आरोपी इसे ऊंची कीमत पर बेचने की फिराक में थे। बरामद वन्यजीव अवशेषों और अन्य साक्ष्यों की विस्तृत जांच की जा रही हैं,ताकि पूरे तस्करी नेटवर्क का खुलासा हो सके।
🟠वन्यजीव तस्करी पर लगातार कार्रवाई
वन विभाग ने बताया,कि जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार और तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा हैं। इस कार्रवाई के बाद अन्य संदिग्धों की तलाश भी तेज कर दी गई हैं,और पूरे नेटवर्क की जांच जारी हैं।वनमंडलाधिकारी डी.पी. साहू ने बताया,कि वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही हैं, और मामले की विस्तृत जांच जारी हैं।











