Nexis News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप : सरगुजा पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,29जुलाई 2026

महिला संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे, अभियान के तहत सरगुजा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस के अनुसार,आरोपी ने युवती को विवाह का भरोसा देकर लंबे समय तक उसका कथित रूप से यौन शोषण किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

🟠शादी का वादा कर बनाया शारीरिक संबंध, पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत में बताया,कि 15 अगस्त 2025 से 27 जुलाई 2026 के बीच, सीतापुर थाना क्षेत्र के गिरहुलडी निवासी निलेश श्रीवास (20 वर्ष) ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया।पीड़िता की शिकायत पहले थाना बगीचा में दर्ज की गई थी। इसके बाद प्रकरण को आगे की विवेचना के लिए थाना कोतवाली अंबिकापुर भेजा गया,जहां अपराध क्रमांक 522/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

🟠पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज किए और आरोपी की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपी ने घटना से जुड़े तथ्यों को स्वीकार किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

🟠महिला अपराधों पर जीरो टॉलरेंस की नीति

सरगुजा पुलिस ने कहा,कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित और निष्पक्ष कार्रवाई उनकी प्राथमिकता हैं। ऐसे मामलों में दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी,ताकि महिलाओं की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित हो सके।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शशिकांत सिन्हा, उप निरीक्षक राजेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक सूरज राय, आरक्षक जोधन पैकरा एवं परवेज फिरदौशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!