न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,30जून2026
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,रायगढ़ जिले के ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ पहुंचकर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम जी की प्रतिमा के दर्शन एवं विधिवत पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगलकामना की तथा पूज्य बाबा प्रियदर्शी राम जी से आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उपस्थित रहे।
🟠गुरु भारतीय संस्कृति के ज्ञान और संस्कार के आधार मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च माना गया हैं। गुरु ही ज्ञान, संस्कार, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों के मार्गदर्शक होते हैं। गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का पावन अवसर हैं।उन्होंने कहा,कि गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन और जीवन में सही दिशा प्राप्त होती हैं।
🟠प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि की कामना
मुख्यमंत्री ने अघोर गुरु पीठ में पूजा-अर्चना के दौरान छत्तीसगढ़ की सुख, शांति, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और आध्यात्मिक उन्नति की मंगलकामना की।











