Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कैलाशपति धाम में किया जलाभिषेक,भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

न्यूज डेस्क,रायगढ़,छत्तीसगढ़,30जून2026

श्रावण मास की पूर्व संध्या पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायगढ़ जिले के,ग्राम पंडरीपानी स्थित कैलाशपति धाम मनकामेश्वर शिव मंदिर पहुंचकर भगवान मनकामेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शिवलिंग पर जल अर्पित किया और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, सामाजिक सौहार्द एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे।

🟠प्रदेश की खुशहाली और जनकल्याण के लिए की प्रार्थना

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान मनकामेश्वर महादेव से प्रार्थना करते हुए कहा,कि छत्तीसगढ़ निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े, प्रदेश में सुख-समृद्धि बनी रहे और सभी नागरिक स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल जीवन व्यतीत करें।श्रद्धा और आस्था के वातावरण में संपन्न इस धार्मिक अनुष्ठान में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भी उपस्थिति रही।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!