Nexis News

नाबालिक स्कूली छात्रों के वाहन चलाने पर सूरजपुर पुलिस सख्त,अभिभावकों को दी समझाइश

न्यूज डेस्क,सूरजपुर,छत्तीसगढ़,30जुलाई 2026

सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और नाबालिगों की, सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सूरजपुर पुलिस ने, जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की हैं। पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देश पर चलाए गए अभियान के दौरान 102 नाबालिग स्कूली छात्र दोपहिया वाहन चलाते हुए, पकड़े गए। सभी मामलों में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत उनके अभिभावकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।🟠102 नाबालिग वाहन चलाते मिले

29 जुलाई को जिलेभर के स्कूलों के आसपास और प्रमुख मार्गों पर पुलिस ने विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान 102 नाबालिग छात्र बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के दोपहिया वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने मौके पर अभिभावकों को बुलाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की और ₹63,000 का समन शुल्क वसूला।🟠कुल 160 मामलों में कार्रवाई, ₹71,600 का जुर्माना

अभियान के दौरान केवल नाबालिग ही नहीं, बल्कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की गई।

🔸️102 नाबालिग वाहन चालक – अभिभावकों पर कार्रवाई, ₹63,000 समन।

🔸️58 अन्य वाहन चालक – यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई, ₹8,600 समन।

🔸️कुल 160 प्रकरण – ₹71,600 का जुर्माना वसूला गया।

🟠शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर भी कार्रवाई

चेकिंग के दौरान 4 लोग शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए। पुलिस ने उनके खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए मामला न्यायालय में प्रस्तुत किया।🟠स्कूलों में भी चल रहा जागरूकता अभियान

सूरजपुर पुलिस लगातार स्कूलों में जाकर छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दे रही हैं। विद्यार्थियों को समझाया जा रहा हैं,कि 18 वर्ष की आयु पूरी होने और वैध ड्राइविंग लाइसेंस बनने के बाद ही वाहन चलाएं। साथ ही हेलमेट पहनने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा हैं।

🟠पुलिस अधीक्षक की अभिभावकों से अपील

पुलिस अधीक्षक योगेश कुमार पटेल ने कहा,कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने देना कानून का उल्लंघन होने के साथ-साथ उनके जीवन के लिए भी बड़ा खतरा हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन न चलाने दें और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें।उन्होंने स्पष्ट किया, कि भविष्य में भी यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते पाया जाता हैं,तो वाहन मालिक या अभिभावक के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!