न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,30जुलाई 2026
महिला एवं बाल अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखते हुए,सरगुजा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के गंभीर मामले में फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए ₹5,000 के नकद इनाम की घोषणा की हैं। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) ने आरोपी की गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को पुरस्कृत करने की घोषणा करते हुए, भरोसा दिलाया हैं,कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
🟠नाबालिग से दुष्कर्म के बाद से फरार हैं,आरोपी
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली अंबिकापुर में दर्ज अपराध क्रमांक 504/2026 में आरोपी तरुण जायसवाल, निवासी भफौली, पर नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने का आरोप हैं।इस मामले में आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध दर्ज किया गया हैं। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार हैं।
🟠गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास, फिर भी नहीं मिला सुराग
सरगुजा पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी और विभिन्न माध्यमों से उसकी तलाश की,लेकिन अब तक उसका कोई ठोस सुराग नहीं मिल पाया हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अब आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की हैं।
🟠गिरफ्तारी या पुख्ता सूचना देने पर मिलेगा ₹5,000 का इनाम
डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल ने पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 80-ए के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए घोषणा की हैं,कि जो भी व्यक्ति आरोपी की गिरफ्तारी कराएगा,गिरफ्तारी में सहायक ठोस सूचना देगा या स्वयं आरोपी को पकड़वाएगा, उसे ₹5,000 का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया हैं,कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। पुरस्कार प्रदान करने का अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा लिया जाएगा।
🟠इन नंबरों पर दें सूचना
यदि किसी व्यक्ति के पास आरोपी के संबंध में कोई विश्वसनीय जानकारी हैं,तो वह निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकता हैं—
🔸️पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501
🔸️अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93502
🔸️नगर पुलिस अधीक्षक, अंबिकापुर: 94791-93503
🔸️पुलिस कंट्रोल रूम, सरगुजा: 94791-93599
सरगुजा पुलिस ने आमजन से अपील की हैं,कि गंभीर अपराधों के आरोपियों को कानून के शिकंजे तक पहुंचाने में सहयोग करें और किसी भी प्रकार की विश्वसनीय जानकारी तुरंत पुलिस के साथ साझा करें।











