अर्पित तिवारी,बलरामपुर,छत्तीसगढ़,30जुलाई 2026
तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर हैं। शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए डिप्लोमा इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु, चतुर्थ चरण (Fourth Round) की ऑनलाइन काउंसलिंग 31 जुलाई 2026 से शुरू होने जा रही हैं। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।
🟠इन शाखाओं में मिलेगा प्रवेश
संस्थान में तीन वर्षीय डिप्लोमा इंजीनियरिंग की निम्न शाखाओं में प्रवेश दिया जाएगा सिविल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग,मैकेनिकल इंजीनियरिंग, प्रथम वर्ष में प्रवेश सीजी-पीपीटी (CG PPT) 2026 एवं कक्षा 10वीं के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा।
🟠लेटरल एंट्री के लिए यह योग्यता जरूरी
द्वितीय वर्ष (Lateral Entry) में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए 10+2 प्रणाली के अंतर्गत 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य हैं।साथ ही एनसीवीटी (NCVT) या एससीवीटी (SCVT) से मान्यता प्राप्त दो वर्षीय आईटीआई प्रमाण-पत्र होना आवश्यक होगा।
🟠प्रवेश प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल
🔸️ऑनलाइन पंजीयन: 31 जुलाई से 8 अगस्त 2026
🔸️मेरिट सूची जारी: 12 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)
🔸️सीट आबंटन हेतु उपस्थिति: 13 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे, शासकीय पॉलीटेक्निक रामानुजगंज)
🔸️प्रवेश प्रक्रिया: 13 अगस्त दोपहर 1:00 बजे से 14 अगस्त दोपहर 1:00 बजे तक
🟠रिक्त सीटों के लिए मिलेगा एक और मौका
यदि नियमित प्रवेश प्रक्रिया के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो 14 अगस्त 2026 को दोपहर 1:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मेरिट के आधार पर पुनः सीट आवंटन किया जाएगा। इस दौरान पहले अनुपस्थित रहे अभ्यर्थी,जिनकी सीट आवंटित नहीं हो सकी,या जो उच्च वरीयता वाले विकल्प का चयन करना चाहते हैं,उन्हें प्रवेश का अवसर दिया जाएगा।
🟠यहां मिलेगी अधिक जानकारी
अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी के लिए CGDTE की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल नंबर 8893170441 पर संपर्क कर सकते हैं।












