Nexis News

नाबालिगों की सुरक्षा के लिए सरगुजा पुलिस का बड़ा अभियान, अब स्कूलों में होगी जागरूकता और अभिभावकों की काउंसलिंग

न्यूज डेस्क,अंबिकापुर,छत्तीसगढ़,31जुलाई 2026

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और नाबालिग छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, सरगुजा पुलिस ने जिलेभर में अंडरएज ड्राइविंग (नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने) के खिलाफ विशेष जागरूकता अभियान शुरू किया हैं। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत पुलिस की टीमें स्कूलों में पहुंचकर विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दे रही हैं,और अभिभावकों को भी जिम्मेदारी निभाने की अपील कर रही हैं।🟠स्कूलों में पहुंचकर छात्रों को किया जा रहा जागरूक

यातायात पुलिस तथा जिले के विभिन्न थाना-चौकी की पुलिस टीमों ने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए। इस दौरान छात्र-छात्राओं को बताया गया कि 18 वर्ष से पहले वाहन चलाना कानूनन अपराध हैं,साथ ही यह उनकी और अन्य लोगों की जान के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता हैं।पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों से अपील की,कि वे हमेशा यातायात नियमों का पालन करें और बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस किसी भी प्रकार का दोपहिया वाहन न चलाएं।

🟠स्कूल प्रबंधन को भी दिए गए निर्देश

सरगुजा पुलिस ने जिले के सभी विद्यालयों के प्राचार्यों और प्रधान पाठकों से भी सहयोग मांगा हैं। उन्हें निर्देशित किया गया हैं,कि बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस वाले छात्र-छात्राओं को दोपहिया वाहन से स्कूल आने की अनुमति न दी जाए।यदि कोई छात्र इस तरह वाहन चलाते हुए पाया जाता हैं,तो पहले उसे समझाइश दी जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर उसके अभिभावकों को बुलाकर काउंसलिंग की जाएगी।

🟠अभिभावकों की भी होगी काउंसलिंग

अभियान के तहत यदि कोई नाबालिग वाहन चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उसके माता-पिता या अभिभावकों को बुलाकर समझाइश दी जाएगी। यदि इसके बाद भी सुधार नहीं होता हैं,तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत चलानी और अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।पुलिस का कहना हैं,कि बच्चों की सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि परिवार और समाज की भी साझा जिम्मेदारी है।🟠हेलमेट और ड्राइविंग लाइसेंस की भी जांच

अभियान के दौरान पुलिस टीम स्कूलों के आसपास वाहन चला रहे छात्र-छात्राओं से ड्राइविंग लाइसेंस और हेलमेट की जांच भी कर रही हैं। विद्यार्थियों को बताया जा रहा हैं,कि बिना हेलमेट और बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ दुर्घटना का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता हैं।

🟠सरगुजा पुलिस की अपील

सरगुजा पुलिस ने सभी अभिभावकों से अपील की हैं, कि वे अपने नाबालिग बच्चों को किसी भी परिस्थिति में वाहन चलाने के लिए न दें। बच्चों को स्कूल आने-जाने के लिए स्कूल के अधिकृत वाहन या परिवार के किसी वयस्क सदस्य के साथ भेजें। पुलिस ने स्पष्ट किया हैं, कि यह जागरूकता अभियान आने वाले दिनों में भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!